कवर्धा (वीएनएस)। जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित कवर्धा के चुनाव में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर समर्थित पैनल निर्वाचित हुआ है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अलग-अलग संस्थाओं के लिए निर्वाचित होने वाले प्रतिनिधि के चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा उतारे गए प्रत्याशियों को विजय मिली है। जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन के इस चुनाव में पूर्व में निर्वाचित संचालकों ने मतदान किया।
अध्यक्ष पद के लिए दुखीराम धु्रर्वे को 6 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्धंदी भाजपा समर्थित सुर्दशन साहू को मात्र 4 मत ही मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस द्वारा बनाए गए प्रत्याशी भागवत राम साहू ने 6 मत पाकर भाजपा समर्थित फगनुराम धुर्वे को हराया जिन्हें मात्र 4 मत ही मिले। इसी तरह राज्य सहकारी संघ रायपुर के अ.ज.जा वर्ग से प्रतिनिधि के लिए कांग्रेस द्वारा बनाए गए प्रत्याशी साहेब लाल नेताम ने 6 मत पाकर 4 मत पाने वाले भाजपा समर्थित खेदिया बाई को हराया। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ रायपुर के अ.ज.जा वर्ग से प्रतिनिधि के लिए कांग्रेस द्वारा बनाए गए प्रत्याशी टुमन सिंह ने 6 मत पाकर 4 मत पाने वाले भाजपा समर्थित पंचराम धुर्वे को हराया।
निर्वाचित प्रत्याशियों ने राजधानी रायपुर पहुंचकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर से मुलाकात की। इस अवसर पर महेश चंद्रवंशी, अकाश केशरवानी, भोला धु्रर्वे, पवन चंद्रवंशी, सरपंच प्रीतम मेरावी आदि उपस्थित थे।