कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में आज मिले 125 नए मामले, रायपुर से 26

Posted On:- 2022-06-27



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 27 जून की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 1.22 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 10 हजार 268 सैंपलों की जांच में 125 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 64 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब 757 मामले सक्रिय हैं।

आज बालोद एवं कांकेर से 01-01, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम एवं बलरामपुर से 02-02, मुंगेली से 03, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, राजनांदगांव एवं सूरजपुर से 04-04, महासमुंद से 05, कोरिया से 06, बलौदाबाजार से 07, बिलासपुर से 08, बेमेतरा एवं सरगुजा से 09-09, रायपुर से 26, दुर्ग से 28 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 3 जिले गरियाबंद, सुकमा एवं नारायणपुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।

आज 01 से 10 के मध्य 10 जिले कोंडागांव एवं बीजापुर में 01-01, दंतेवाड़ा में 03, कोरबा एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 04-04, बस्तर में 05, धमतरी में 08, मुंगेली एवं जांजगीर-चांपा में 09-09, बलरामपुर में 10 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।