चण्‍डीगढ में आज होगी जीएसटी परिषद की 47वीं बैठक, वित्‍त मंत्री निर्मला करेंगी अध्‍यक्षता 

Posted On:- 2022-06-28



नई दिल्ली (वीएनएस)। वस्‍तु और सेवा कर-जीएसटी परिषद की 47 वीं बैठक मंगलवार 28 जून 2022  को चण्‍डीगढ में होगी। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन बैठक की अध्‍यक्षता करेंगी। दो दिन की इस बैठक में वित्‍त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी, राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्‍त मंत्री तथा केंद्र और राज्‍य सरकारों के वरिष्‍ठ अधिकारी भाग लेंगे। जीएसटी परिषद की पिछली बैठक नई दिल्‍ली में आयोजित की गई थी। इसमें कपडे पर जीएसटी दरों में बदलाव के बारे में निर्णय टाल दिया गया था। परिषद ने कपडे पर जीएसटी दर पांच प्रतिशत बनाए रखने का फैसला किया था।