मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ से नंदी-थीम वाली ढोकरा ढोकरा कलाकृति भेंट की
Posted On:- 2022-06-28
नई दिल्ली (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज को छत्तीसगढ़ से नंदी-थीम वाली ढोकरा कलाकृति भेंट की। यह विशेष कला-कृति 'नंदी-द मेडिटेटिव बुल' की एक आकृति है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार नंदी को विनाश के देवता भगवान शिव का वाहन माना जाता है।