रायपुर (वीएनएस)। सीएम भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बहरासी में कई बड़ी घोषणाएं की, जिनमें विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में देवगुड़ी के निर्माण के लिए पांच-पांच लाख रुपए की स्वीकृति, बहरासी हायर सेकंडरी स्कूल का नया भवन बनेगा।
रमदहा जलप्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। जनकपुर -कोटाडोल सड़क के प्रभावितों के मुआवजे के लिए तीन करोड़ रुपए की घोषणा, माड़ीसराई में विद्युत उपकेंद्र, क्षेत्र के बिजलीविहीन 26 गांवों में बिजली पहुंचाई जाएगी।
केल्हारी में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जाएगी। केल्हारी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला जाएगा। कुवांरपुर और नागपुर को उपतहसील का दर्जा दिया जाएगा। जनकपुर ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाया जाएगा।