जिले में अब तक 73.6 मिलीमीटर औसत वर्षा

Posted On:- 2022-06-28



अम्बिकापुर (वीएनएस)। जिले में 28 जून तक 73.6 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 28 जून 2022 तक तहसील अम्बिकापुर में 109.1 मिलीमीटर, दरिमा में 71.1 मिमी, लुण्ड्रा में 13.5 मिमी, सीतापुर में 65.3 मिमी, लखनपुर में 128.5 मिमी, उदयपुर में 79.3 मिमी, बतौली में 74.1 मिमी एवं मैनपाट में 78.1 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। 27 जून 2022 को तहसील अम्बिकापुर में 1.6 मिमी, दरिमा में 8.2 मिमी तथा लखनपुर में 10.2 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है।