कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक

Posted On:- 2022-06-28



रायपुर (वीएनएस)। कलेक्टर ने रेडक्रास सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर जिले के विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की विस्तार से चर्चा की और ऐसे प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ रवि मित्तल, अपर कलेक्टर गोपाल वर्मा, एन.आर साहू, बी.बी पंचभाई, बी.सी.साहू सहित विभिन्न विभागों कि अधिकारीगण उपस्थित थे।