0वनोपज प्रसंस्करण के साथ ही कौशल उन्नयन का भी प्रशिक्षण उत्तर बस्तर कांकेर(वीएनएस)। गांधी ग्राम कुलगांव जिला मुख्यालय कांकेर से लगभग 10 कि.मी. की दूरी पर रायपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। सुराजी गांव की परिकल्पना को साकार करते हुए कुलगांव में आदर्श गोठान के साथ-साथ ग्रामीण औद्योगिकी पार्क एवं कौशल उन्नयन केन्द्र की स्थापना की गई है। साथ ही साथ स्थानीय स्तर पर प्राप्त होने वाले विभिन्न वनोपज के उत्पादन प्रसंस्करण से संबंधित कौशल प्रशिक्षण प्रदान किये जाने की व्यवस्था की गई है। ग्राम स्तर पर स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न विभागीय योजनाओं के अभिशरण से कुल 14 इकाईयां स्थापित की गई है जिसमें 8 स्व सहायता समूह की लगभग 145 महिलायें कार्यरत हैं। स्थापित इकाईयां:- कृषि विभाग -धान-मसाला एवं दाल मिल इकाई, केचुआ खाद निर्माण इकाईवन विभाग -लाख प्रसंस्करण, दोना पत्तल निर्माण इकाई,वनोपज आधारित व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्रकृषि विज्ञान केन्द्र -मछली आहार निर्माण इकाई, केज सिस्टम द्वारा अण्डा उत्पादन,मड़िया आटा चक्की की स्थापना, चिरौंजी प्रसंस्करण इकाई पशुधन विकास विभाग - बकरी पालन इकाईमत्स्य विभाग -मछली उत्पादन इकाई उद्यानिकी विभाग -मशरूम उत्पादन इकाई,रेशम विभाग -कोसा धागा निर्माण इकाई खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग -हथकरघा वस्त्र निर्माण इकाई