आईटीआई कोनी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2 जुलाई तक

Posted On:- 2022-06-28



बिलासपुर (वीएनएस)। आईटीआई कोनी बिलासपुर में सत्र 2022-23 एवं 2022-24 के लिए विभिन्न व्यवसायों में ऑनलाइन  प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन  रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई तक है। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश के संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाईट से प्राप्त कर सकते है।