जिले में 30 जून को नोडल अधिकारी करेंगे गौठानों का निरीक्षण

Posted On:- 2022-06-28



  बेमेतरा इ(वीएनएस)।कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने गुरुवार 30 जून को जिले में गौठान दिवस के दिन नोडल अधिकारियों को गौठान का निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जिले के सभी नोडल अधिकारी उक्त तिथि को गौठान का निरीक्षण कर निर्धारित प्रारुप में जानकारी प्रस्तुत करेंगे। संबंधित अधिकारी गोबर खरीदी एवं उसकी भुगतान के संबंध में जानकारी देंगे। जिलाधीश ने कहा कि फसल बुवाई के पूर्व खुले में पशुओं के चराई को रोककर फसलों को पशुओं से बचाने के लिए इस वर्ष भी रोका-छेका कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत किसान तथा पशुपालक अपने पशुओं को खुले में चराई के लिए नही छोडने का संकल्प लेनेे तथा पशुओं को गौठानों में रखने का संकल्प लिया जाएगा। आज मंगलवार को समय सीमा की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने महिला समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादो को बढावा देने तथा महिला समूहों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने उन्होने सी-मार्ट में उपलब्ध होने वाले उत्पादों की लिस्ट तथा उत्पादों की मूल्य आदि के बारे मंे जानकारी ली। साजा विकासखण्ड के ग्राम महीदही (भैंसामुड़ा) में महिला समूह द्वारा निर्मित अरहर दाल की खपत स्कूल, आंगनबाड़ी, अस्पताल, उप जेल बेमेतरा में करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रिकॉशन डोज लगाने के लिए जनपद पंचायत सीईओ एवं राजस्व अधिकारियों कोे निर्देशित किया। बैठक के दौरान जिले में खाद-बीज के भण्डारण एवं उठाव की जानकारी कृषि विभाग के अधिकारियों से ली। इसके अलावा धान के बदले अन्य फसल लेने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उप संचालक कृषि ने बताया कि अभी तक 4522 किसान जिसमें 3006 हेक्टेयर रकबा का चिन्हांकन किया गया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजनांतर्गत धान के बदले अन्य लाभकारी फसल लेने पर उन्हें प्रति एकड़ 10 हजार रूपये की इनपुट सब्सिडी भी दी जायेगी।