कोण्डागांव(वीएनएस)।कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति की जारी विज्ञप्ति अनुसार अनुसूचित जनजाति हेतु आदिवासी स्वरोजगार (बैंक प्रवर्तित योजना) टैªक्टर ट्राली, स्मॉल बिजनेस योजना, महिला सशक्तिकरण योजना, माइक्रो क्रेडिट योजना, गुड्स कैरियर, टर्म लोन एवं अनुसूचित जाति हेतु अंत्योदय स्वरोजगार, व्यक्तिगत एवं समूह ऋण हेतु इच्छुक उम्मीदवारों को बैंक प्रवर्तित ऋण दिया जाना है। इस संबंध में इच्छुक हितग्राही जिला कार्यालय कलेक्टर प्रथम तल कक्ष क्रमांक 80 जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या0 कोण्डागांव से ऋण आवेदन निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।