मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी में किया सवाल, छात्रा ने फर्राटेदार अंग्रेजी में दिया जवाब

Posted On:- 2022-06-28



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल अब बदलाव की झलक देने लगे हैं। भरतपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा श्रद्धा कुशवाहा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ी में पूछे गए सवालों के जवाब फर्राटेदार अंग्रेजी में दिए। कोरिया जिले के भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के बहरासी में लोगों से भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा से बात की और छत्तीसगढ़ी में प्रश्न पूछे।

भरतपुर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा श्रद्धा ने मुख्यमंत्री के प्रश्नों का अंग्रेजी में उत्तर देते हुए कहा कि उसका स्कूल अच्छा है और वहां का माहौल भी बढ़िया है। स्कूल में अंग्रेजी सीखने-सिखाने का बेहतर वातावरण है, जो हमारे भविष्य के लिए अच्छा है। मुख्यमंत्री ने स्कूल के बच्चों को बधाई देते हुए उनकी हौसला अफजाई भी की।