कांकेर (वीएनएस)। दिव्यांगजनों का मेडिकल प्रमाण पत्र व यू.डी.आई.डी. कार्ड बनाने और पेंशन निवारण के लिए कलेक्टर चन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में लगातार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कोयलीबेड़ा में शिविर लगाया गया, जिसमें 77 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। जिसमें अस्थि बाधित के 09, श्रवण बाधित के 01, दृष्टि बाधित के 01, मानसिक रोगी के 01 तथा नवीनीकरण, यूडीआईडी व पेंषन के 65 आवेदन प्राप्त हुए। दिव्यांगजनो का परीक्षण कर सहायक उपकरण तथा पेंशन योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत के सरपंच रमा पुजारी की ओर से किया गया। इस अवसर पर वार्ड पंच दुरसा पटेल व सुनिता नाग, जिला चिकित्सालय के डाक्टरों की टीम, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक तथा विभागीय अधिकारी कमर्चारी उपस्थित थे।