कांकेर (वीएनएस)। शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में आत्महत्या रोकथाम संबंधी कायर्शाला का आयोजन स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा आयोजित की गई, जिसमें सभी बच्चों को आत्महत्या व उनसे बचने के उपाय की जानकारी के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। बच्चों से कम्युनिकेट कर आत्महत्या को रोकने व स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाये जा रहे स्पर्श क्लिनिक तथा कैंपियन के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर के साइकेट्रिक डॉ. विमल भगत, जिला सलाहकार डॉ. विनोद वैद्य, खगेन्द्र पटेल, वर्षा, डूमेश्वरी एवं नरहरदेव स्कूल के प्राचार्य सहित सभी शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित थे।