पंजीबद्ध लम्बित प्रकरणों का जल्द करें निराकरण : कलेक्टर

Posted On:- 2022-06-28



  सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर आरा की अध्यक्षता में आदिवासी विकास विभाग की ओर से जिला स्तरीय सतकर्ता, सर्वेक्षण व मॉनिटरिंग समिति की बैठक हुआ। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त के. विश्वनाथ रेड्डी ने बिन्दूवार जानकारी देते हुए बताया है कि अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 तथा नियम 1995 अन्तर्गत प्रकरण की स्वीकृति केलए जिला स्तरीय सतकर्ता एवं मॉनिटरिंग समिति के समक्ष रखा गया था। जिसकी जानकारी राज्य शासन को वार्षिक, छ: माही, त्रैमासिक व मासिक प्रतिवेदन नियमित भेंजे जा रहे है। उन्होंने बताया कि अत्याचार से पीड़ित व्यक्तियों या उनके आश्रितों को आश्रय, विधिक सहायता, यात्रा भत्ता, दैनिक भत्ता तथा परिवहन की सुविधा तत्काल मुहैया कराई जा रही है। कलेक्टर ने पंजी में दर्ज प्रकरणों को समय पर निराकरण करने निर्देश दिये तथा उन्होंने जिले में किसी भी प्रकार के हाथ से मैला ढोने वाले मजदूर न हो। इसकी सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। बैठक में इस दौरान समिति के सदस्य संतोष पावले, आनन्द कुमार, त्रिभुवन सिंह डीपीएसओ प्रीत पाल सिंह, डीडीएसडब्ल्यू बेनेदिक्ता तिर्की, डीपीओ विरेन्द्र लकड़ा, कोषालय अधिकारी अनिल कुमार बारी, डीएसपी पी.डी. कुजूर सहित अन्य कमर्चारी उपस्थित थे।