सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर आरा ने दिव्यांग शिवरतन पिता शंकर राम, सुन्दरपुर जनपद पंचायत भैयाथान के द्वारा ट्रायसायकल व राजू पिता चिरनसाय ग्राम उमेशपुर जनपद पंचायत रामानुजनगर के द्वारा व्हील चेयर केलिए समाज कल्याण विभाग जिला सूरजपुर में आवेदन किया गया। जिसमें कलेक्टर की ओर से शिवरतन पिता शंकर राम को ट्रायसायकल व राजू पिता चिरनसाय को व्हील चेयर प्रदाय किया गया है। दिव्यांग शिवरतन तथा राजू के पिता चिरनसाय ने जिला प्रशासन के सहयोग के लिए खुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।