बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर महोबे के निर्देश पर आबकारी विभाग की ओर से जिले में अवैध मदिरापान करने वालों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि विभिन्न सार्वजनिक स्थानों में मदिरापान करने वालों के विरूद्ध जनवरी 2022 से 07 जून 2022 तक कुल 25 जगहों में छापामार कायर्वाही की गई। कार्यवाही के दौरान आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कुल 25 प्रकरण दर्ज कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि अवैध शराब बिक्री और अवैध रूप से मद्यपान की सुविधा उपलब्ध कराने तथा सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान करने वालों के विरूद्ध निरंतर कायर्वाही की जा रही है।