सुकमा (वीएनएस)। जिले में संचालित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सुकमा, कोण्टा व छिन्दगढ़ में शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक पदों पर प्रतिनियुक्ति/संविदा पदों पर भर्ती केलिए प्राप्त आवेदनों का पात्र-अपात्र सूची जारी कर दावा आपत्ति आमंत्रित की गई थी। दावा आपत्ति के निराकरण पश्चात अभ्यथिर्यों की वरीयता सूची जारी कर दी गई है। जिला के वेबासाईट पर वरियता सूची का अवलोकन किया जा सकता है। पात्र अभ्यथिर्यों का साक्षात्कार, कौशल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।