पुसवाड़ा सड़क दुर्घटना में घायलों को सहायता राशि स्वीकृत

Posted On:- 2022-06-28



सुकमा (वीएनएस)। कोन्टा तहसील अंतर्गत पुसवाड़ा के समीप हुए सड़क दुर्घटना में घायल पांच व्यक्तियों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी(रा.) कोन्टा की ओर से जारी आदेश के अनुसार रंजित कविराज पिता तारकनाथ कविराज, शिवशंकर सारथी पिता बैनूराम सारथी, रामसिंह पिता वैजनाथ, सुशांत मंडल पिता जितेन्द्र मंडल व जितेन्द्र मंडल पिता ज्योतिश मंडल को 12 हजार 500 रुपए, कुल 62,500 रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।