मुख्यमंत्री ने पर्यटक वाहनों का दिखाई हरी झंडी

Posted On:- 2022-06-28



रायपुर (वीएनएस)। भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कोरिया जिला के रामगढ़ में 3 पर्यटक वाहनों का हरी झंडी दिखाकर लोकार्पण किया। इस मौके पर गृह एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक गुलाब कमरो भी मौजूद थे। इन पर्यटक वाहनों का इस्तेमाल गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान में सैर के लिए किया जाएगा। पर्यटक वाहनों के होने से राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटक वाहनों का संचालन इको विकास समिति द्वारा किया जाएगा।