अम्बिकापुर (वीएनएस)। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त जे.आर. नागवंशी ने बताया है कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की ओर से संचालित छात्रावासों व आश्रमों में निवासरत विद्याथिर्यों के लिए स्वस्थ तन स्वस्थ मन योजना संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा है कि जिन स्थानों पर जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र या प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र स्थापित नहीं है। उन स्थानों में स्थापित छात्रावास या आश्रम में अध्ययनरत विद्याथिर्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना है। इस दौरान उन्हें उपयोगी परामर्श स्वास्थ्य सलाह व आवश्यक सुझाव दिया जा रहा है। सरगुजा जिले में ये शिविर माह में कम से कम 2 बार आयोजित किए जा रहे हैं। जिले में स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए एम.बी.बी.एस., बी.ए.एम.एस. एवं बी.एच.एम.एस. निजी चिकित्सकों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने कहा गया है। जिले के निजी चिकित्सक 8 जुलाई तक कलेक्टोरेट परिसर स्थित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। जिले के निजी चिकित्सकों को स्वास्थ्य परीक्षण में प्राथमिकता दी जाएगी। ज्ञातव्य है कि अनुबंधित चिकित्सकों को 50 सीटर छात्रावास या आश्रम के लिए 750 रुपए व 100 सीटर छात्रावास या आश्रम के लिए 1200 रुपये प्रति भ्रमण का मानदेय दिया जाएगा। बालिकाओं के लिए महिला चिकित्सक को प्राथमिकता दी जाएगी। अनुबंध के लिए जिला चयन समिति का निर्णय अंतिम सवर्मान्य होगा।