दिशा एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

Posted On:- 2022-06-28



  दंतेवाड़ा (वीएनएस)। बस्तर लोकसभा सांसद दीपक बैज की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट कार्यालय के डंकिनी सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ), जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा), सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुआ। बैठक में जिले के विकास कार्यों से संबंधित अतिआवश्यक व प्राथमिकता के कार्यों की स्वीकृति पर चर्चा की गई। सर्वप्रथम पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से उच्च प्राथमिकता और अन्य प्राथमिकता के सेक्टरवार कार्याे की जानकारी दी गई। जिससे जिले में और भी बेहतर कार्य हो सकें। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, इत्यादि बिंदुओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) की चर्चा भी की गई। जिसमें आम नागरिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्रमीण आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन आदि योजनाओं की समीक्षा हुई। इस दौरान सांसद दीपक बैज की ओर से ग्राम पंचायतों में नगद भुगतान, ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत पूर्ण व प्रगतिरत सड़कों की वतर्मान स्थिती, अस्पतालों में दवाई की उपलब्धता, विद्यालयों में गणवेश, पुस्तक वितरण, सरस्वती सायकल योजना तहत सायकल वितरण, बच्चों को लगाए जा रहे टीके की जानकारी ली गई। उन्होंने जिले में आवश्यकतानुसार पेयजल का समुचित प्रबंधन करने को कहा। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई साथ ही सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात व सड़क सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में एजेंडा के अनुसार सड़क दुर्घटना से रोकने के उपायों से आमनागरिकों को अवगत कराना, ओवरलोडेड वाहनों पर कायर्वाही, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, इत्यादि के सबंध में चर्चा कर रिफ्लेक्टर, पेंटिंग, बैरिकेटिंग, आदि दुरुस्त कराने के सबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शहरी क्षेत्रों में भी हेलमेट का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के सबंध में आवश्यक प्रस्ताव व सुझाव भी दिए। बैठक में दंतेवाड़ा विधायक देवती महेंद्र कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शुभाष सुराना, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर दीपक सोनी, अपर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर सुरेन्द्र ठाकुर सहित समस्त समिति के सदस्य व विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।