धरती को हरा भरा रखने, सभी वृक्षारोपण में दे अपनी सहभागिता : रंजना साहू

Posted On:- 2022-06-28



  धमतरी (वीएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्रोत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस पर धमतरी शहर महिला मोर्चा मंडल की ओर से पौधरोपण किया गया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत को ध्यान में रखते हुए तलाबए कुंआ और अन्य जल बहाव जल स्रोतों को लक्ष्य लेकर उक्त स्थल पर पौधरोपण करते हुए प्लास्टिक रहित अभियान में महिला मोर्चा व कार्यकर्ताओ की ओर से पौधरोपण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय व बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव स्नाकोत्तर महाविद्यालय धमतरी के परिसर में किया गया। इस अवसर पर विधायक रंजना साहू शामिल होकर शुद्ध वातावरण निर्माण में अपनी सहभागिता देते हुए वृक्षारोपण किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण सबसे अहम है, क्योंकि जीवनदायिनी आॅक्सीजन का एकमात्र स्रोत वृक्ष ही हैए हमारा पूरा मानवीय जीवन वृक्षों पर ही निर्भर है, यदि वृक्ष ना हो तो धरती पर जीवन संकट में पड़ जाएगा, इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर धरती को शोभायमान कर उनका श्रृंगार करें, क्योंकि धरती की असली श्रृगार वृक्ष है। हम सबको मिलकर वृक्षारोपण संस्कृति का विकास करना होगा व उसे संरक्षित व सुरक्षित करने के लिए कदम उठाना होगा। भाजपा शहर महिला मोर्चा अध्यक्ष रितिका यादव ने विधायकए सभी कार्यकर्ता व भाजपा पदाधिकारियों को पौधरोपण कार्यक्रम में सहयोगी बनने व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर अधिक से अधिक पौधरोपण करने की बात कही। इस अवसर पर स्वच्छता प्रमुख शिवदत्त उपाध्याय, शहर मंडल उपाध्यक्ष दमयंती गजेंद्र, आमदी मंडल महामंत्री कीर्तन मीनपाल, जनपद सदस्य धनेश्वरी साहू, जागेश्वरी साहू, रूपा नामदेव, रेशमा शेख, ममता सिन्हा, चंद्रकला पटेल, लता सोनी, भूमिका साहू सहित विभिन्न महिला मोर्चा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।