धमतरी (वीएनएस)। हर वर्ष 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर हमारी शाला के हाई स्कूल के विद्याथिर्यों की ओर से स्लोगन लेखन के माध्यम से छात्रों को जागरूक करने का प्रयास करते हुए उन्हें नशे से मुक्त रहने का संदेश दिया। साथ ही साथ शाला की कक्षा दसवीं व ग्यारहवीं कक्षा के विद्याथिर्यों की ओर से एक लघु नाटिका का मंचन किया गया, जिसमें यह संदेश दिया गया कि छात्रों को किशोरावस्था में सही मार्गदर्शन मिलने पर वे सभी प्रकार के नशे व लतों से दूर रहकर अपना भविष्य उज्जवल कर सकते हैं और अपने जीवन में मनचाहा लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं्र।