अनुशासन, संगठन व शिक्षा से होगा समाज का विकास : जिलाध्यक्ष पटेल

Posted On:- 2022-06-28



  धमतरी (वीएनएस)। कोसरिया मरार पटेल समाज जिला इकाई धमतरी का वार्षिक आमसभा ग्राम सिवनीकला सिर्री में हुआ। मां शाकंभरी के पुजा अचर्ना महाआरती प्रभु श्रीराम के स्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। फिर आज के बैठक के लिए सभापति बिशेसर पटेल धमतरी व उपसभापति जीवराखन पटेल सिवनीकला को चुना गया कार्यक्रम में समाज विकास पर सार्थक चर्चा परिचर्चा हुआ, साथ ही महत्वपूर्ण प्रस्ताव व विभिन्न प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें महत्वपूर्ण ये भी रहा कि सिहावा राजए नगरी राज को सामाजिक एकता व अखंडता के सूत्र में बाँधने का ऐतिहासिक कार्य धमतरी जिला के इस सभा में सभी सामाजिक पदाधिकारियों के सहयोग से हुआ। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मिश्रीलाल पटेल ने कहा कि समाज मे मजबुत संगठन, अनुशासन, शिक्षा व सहयोग से समाज का विकास संभव है। सभापति बिशेषर पटेल ने कहा कि समाज में सब कि सहभागिता व योगदान से समाज को एक नयी दिशा मिलेगा तब हमारे समाज का विकास होगा। इस अवसर पर बगौद राज अध्यक्ष व महासंघ जिलाध्यक्ष सियाराम पटेल ने एकीकरण से संबंधित अंतरघटकीय समाजिक रोटी बेटी संबधी जानकारी प्रेषित कर समाज की जमीनी स्तर पर आपसी भाई चारे और संगठन पर जोर देकर समाज को संगठित रहने के लिए अपिल किया। साथ ही बैठक मे धमतरी जिला कोषाध्यक्ष भूषण पटेल की ओर से जिला के आय व्यय की जानकारी सभा मे दी। बैठक को प्रदेश संरक्षक अमरसिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष नरेश कौशल, धमतरी राज अध्यक्ष सगुन पटेल, वामदेव कौशल नगरी राज, बहुर सिंग पटेल सिहवाराज, बैशाखु राम पटेल जामगांव राज, किसन पटेल बरना राज, गजेंद्र पटेल युवा अध्यक्ष रांवा ने भी संबोधित किया सभा का संचालन जिला सचिव दिलीप पटेल व सहसचिव राधे लाल पटेल ने व आभार उपकोषाध्यक्ष कपिल पटेल सिवनीकला ने किया। बैठक में जिला के पदाधिकारि सुखउ राम पटेल, विजयलाल पटेल, अजित पटेल, केशकुमार पटेल, शोभाराम पटेल, दिलीप पटेल बेलर, विमल पटेल, गोपालन पटेल, धनीराम पटेल, धनेश्वर पटेल, वासुदेव पटेल, प्रहलाद पटेल, दुर्गेश पटेल, बद्री पटेल, महेन्द्र पटेल जितेंद्र पटेल कुलेश पटेल सभी राज के समस्त पदाधिकारी गणों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति प्रदान किया। उपरोक्त जानकारी जिला सचिव दिलीप पटेल ने दी।