भिलाई (वीएनएस)। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सर्जरी के बाद आज प्रदेश के तीन नगर निगमों भिलाई, दुर्ग और अंबिकापुर के आयुक्त का भी तबादला किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा किये गये इस तबादले में जहां भिलाई नगर निगम के आयुक्त प्रकाश सर्वे का जहां दुर्ग नगर निगम में स्थानांतरण किया गया है वहीं राजनांदगांव के जिला पंचायत के सीईओ लोकेश कुमार को भिलाई निगम का आयुक्त बनाया गया है जबकि बलौदाबाजार की एसडीएम प्रतिष्ठा ममगाई को अंबिकापुर नगर निगम के आयुक्त को जिम्मेदारी दी गई है। दुर्ग नगर निगम के आयुक्त रहे 2013 बैच के हरेश मंडावी को संयुक्त कलेक्टर बनाकर रायपुर बुलाया जा रहा है। जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह ठाकुर को इसी पद पर राजनांदगांव जिला पंचायत में तैनाती मिली है।