एआईसीसी सचिव डॉ. चंदन यादव का रायपुर दौरा 29 को

Posted On:- 2022-06-28



रायपुर (वीएनएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव 29 जून को इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा दोपहर 1.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस रायपुर में कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे।

30 जून को सुबह 11 बजे राजीव भवन, रायपुर में कांग्रेसजनों से भेट एवं चर्चा करेंगे। शाम 5 बजे सर्किट हाउस रायपुर में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों से भेट एवं चर्चा करेंगे।

1 जुलाई को दोपहर 12 बजे राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की आयोजित मासिक बैठक में शामिल होंगे। शाम 6 बजे राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पार्टी के समस्त सांसद एवं विधायकों की आयोजित बैठक में शामिल होंगे। 2 जुलाई को रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।