कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में 186 नए मामले, रायपुर से 46

Posted On:- 2022-06-28



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 28 जून की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 1.30 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 14 हजार 360 सैंपलों की जांच में 186 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 92 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। सक्रिय मरीजों की सख्या अब 851 हो गई है।

आज बीजापुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बस्तर एवं धमतरी से 01-01, मुंगेली एवं कांकेर से 02-02, कोरबा, जांजगीर-चांपा एवं महासमुंद से 03-03, बालोद से 04, बलरामपुर, जशपुर एवं रायगढ़ से 05-05, राजनांदगांव से 06, बेमेतरा से 14, बलौदाबाजार से 16, बिलासपुर से 21, रायपुर से 46, दुर्ग से 47 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 3 जिले गरियाबंद, सुकमा एवं नारायणपुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।

प्रदेश में आज 01 से 10 के मध्य 09 जिले कोंडागांव में 01, दंतेवाड़ा एवं बीजापुर में 02-02, बस्तर में 03, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 05, कोरबा में 07, कबीरधाम में 08, धमतरी में 09, मुंगेली में 10 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।