समय पर कार्य नहीं करने पर उपयंत्री निलंबित

Posted On:- 2022-06-28



रायपुर (वीएनएस)। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने मंगलवार को नगरीय निकायों के कामकाज की समीक्षा के दौरान जांजगीर-चांपा जिले के चंद्रपुर नगर पंचायत के उप अभियंता को कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत प्रवास के दौरान गौरवपथ की घोषणा की थी। उपयंत्री द्वारा उक्त घोषणा के क्रियान्वयन पर लापरवाही बरतते हुए गौरवपथ निर्माण के लिए समय पर प्राक्कलन प्रस्तुत नहीं किया गया था। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने समीक्षा के दौरान यह बात सामने आने पर उप यंत्री को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।