जल और महासागरों की रक्षा करने तीस प्रतिशत भूमि सुनिश्‍चित करेगा भारत

Posted On:- 2022-06-29



नई दिल्ली (वीएनएस)। भारत ने विश्व समुदाय को आश्‍वस्‍त किया कि वह कम से कम 30 प्रतिशत भूमि, जल और महासागरों की रक्षा करने और वर्ष 2030 तक 30 गुणा 30 की अपनी प्रतिबद्धता के लिए वचनबद्ध है। लिस्बन में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन में भारत की ओर से पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीओपी संकल्प के अनुसार मिशन मोड़ में 30 गुणा 30 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे दुनिया के सामने महासागर संसाधनों के सतत और संरक्षण के लिए श्री मोदी के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के मंच पर उपस्थित हैं। डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह ने एक सौ 30 से अधिक देशों के मंत्रियों, डे‍लीगेट और प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि भारत साझेदारी और पर्यावरण के अनुकूल समाधानों के माध्यम से एसडीजी-लक्ष्य 14 के कार्यान्वयन के लिए विज्ञान और नवाचार आधारित समाधान भी प्रदान करेगा। लक्ष्य 14 में महासागरों, समुद्रों और समुद्री संसाधनों के संरक्षण और सतत उपयोग का आह्वान किया गया है।