डाक सेवकों और विभागीय कर्मचारियों की दक्षता बढ़ाएगा ई-लर्निंग पोर्टल डाक कर्मयोगी

Posted On:- 2022-06-29



नई दिल्ली (वीएनएस)। संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव और संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने आज दिल्ली में डाक विभाग के एक ई-लर्निंग पोर्टल डाक कर्मयोगी का शुभारंभ किया। इस पोर्टल को मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत विकसित किया गया है। इस पोर्टल की अवधारणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी सरकारी कर्मचारियों के कामों को प्रभावशाली बनाने के लिए की गई थी। डाक कर्मयोगी पोर्टल लगभग चार लाख ग्रामीण डाक सेवकों औऱ विभागीय कर्मचारियों की दक्षता बढाएगा। यह पोर्टल सभी प्रशिक्षुओं को एक समान मानक की ऑनलाइन प्रशिक्षण सामग्री या मिश्रित कैम्पस मोड उपलब्ध कराएगा। अंतिम योगात्मक मूल्यांकन के सफल समापन पर एक सिस्टम जेनरेटेड पाठयक्रम समापन प्रमाणपत्र प्रशिक्षुओं के पंजीकृत ईमेल पर स्वत: भेज दिया जाएगा।