देश की समृद्धि और आर्थिक प्रगति में योगदान करने की जिम्‍मेदारी स‍हकारिता क्षेत्र पर : अमित शाह

Posted On:- 2022-06-29



नई दिल्ली (वीएनएस)। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की समृद्धि और आर्थिक प्रगति में योगदान करने की जिम्‍मेदारी स‍हकारिता क्षेत्र पर सौंपी है। वह आज वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए अहमदाबाद में में गुजरात राज्‍य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड की 70वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्र के समक्ष सहकार से समृद्धि का संकल्‍प रखा है। उन्‍होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में किए गए सुधारों से नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं के लाभ पहुंच रहे हैं। गुजरात राज्‍य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड, जिसे खेती बैंक भी कहा जाता है, की स्‍थापना 1951 में की गई थी।