दीपक पुनिया ने क्रिर्गिजिस्‍तान में अंडर-23 एशियाई कुश्‍ती प्रतियोगिता में जीता कांस्‍य पदक

Posted On:- 2022-06-29



नई दिल्ली (वीएनएस)। दीपक पुनिया ने क्रिर्गिजिस्‍तान के बिश्केक में अंडर-23 एशियाई कुश्‍ती प्रतियोगिता में कांस्‍य पदक जीता है। उन्‍होंने 86 किलोग्राम फ्री स्‍टाइल श्रेणी में मस्‍कत सेतीबा‍ल्‍डी को हराया। दीपक पुनिया 2019 विश्‍व चैम्पिनशिप में रजत पदक विजेता रहे थे। अंडर-23 प्रतियोगिता के शुरुआती दो राउंड में पुनिया को उज्‍बेकिस्‍तान के अजीज बेक फैजुल्‍लाएव और क्रिर्गिजिस्‍तान के नार्टिलेक कैरिप बाएव से हार का सामना करना पड़ा। अंडर-23 एशियाई कुश्‍ती में भारत ने दस स्‍वर्ण पदक सहित 25 पदक जीते हैं।