बिलाईगढ़ (वीएनएस)। विकास खण्ड बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरीपानी में वार्ड क्रमांक 04 में पंच के निधन हो जाने से यह वार्ड पंच के पद रिक्त होने से खाली हो गया था। यह वार्ड में 2 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हुए थे। प्रत्याशियों ने अपने अपने स्तर में दिन रात घर घर जाकर अपना अपना भाग्य आजमाने में लगे हुए थे। शासन के आदेशानुसार 28 जून को चुनाव सम्पन्न हुआ। इस पंच पद के लिए 2 प्रत्याशी चुनाव में थे। वार्ड में 74 वोट में से ननकीराम साहू को 35 मिले और सुरेश विश्वकर्मा को 39 मिले। जिसमें सुरेश विश्वकर्मा को पंच पद पर विजयी घोषित हुए। जो आज रिजल्ट घोषित होते ही विजयी प्रत्याशी सुरेश विश्वकर्मा के समर्थकों ने अतिबाजी के साथ फूल माला एवं रंग गुलाल लगाकर जै जै कार के साथ वार्ड में जगह जगह स्वागत किया गया। जिससे विजय प्रत्याशी सुरेश विश्वकर्मा ने कहा कि मैं आप मन के सेवक के रुप मे हमेशा वार्डवासियों के साथ हर काम मे सहयोग करूँगा। अंत में सभी वार्ड वासियो का आभार जताया।