बीएसएफ के साथ पाकिस्तानी रेंजर्स की बैठक में सीमा सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा

Posted On:- 2022-06-29



बाड़मेर (वीएनएस)। राजस्थान में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर भारत और पाकिस्तान के सीमा बलों के बीच जमीनी कमांडर स्तर की बैठक हुई। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। बैठक मंगलवार राज्य के बाड़मेर जिले के मुनाबाव में हुई। भारतीय पक्ष का नेतृत्व सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कमांडेंट जी एल मीणा ने किया और दूसरे पक्ष का नेतृत्व पाकिस्तान रेंजर्स के विंग कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल मुराद अली खान ने किया।

प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह की बैठकें स्थानीय कमांडर (बटालियन) स्तर पर सीमा सुरक्षा संबंधी मुद्दों के समाधान के लिए होती हैं। बीएसएफ 3,300 किलोमीटर से अधिक लंबी भारत-पाकिस्तान आईबी की रक्षा करता है जो देश के पश्चिमी हिस्से में जम्मू (जम्मू और कश्मीर), पंजाब, राजस्थान और गुजरात के साथ चलती है।