
भिलाई (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जशपुर दौरे के दौरान भूमाफियाओं की सूचीबद्ध करने का निर्देश शासन प्रशासन को दिये है। इसी कड़ी में मंगलवार को कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे दुर्ग व एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव से हमारे सवांददाता ने चर्चा की। चर्चा के दौरान कलेक्टर भूरे ने कहा कि मुख्यमंत्री का निर्देश हमें शासन से प्राप्त हो चुका है। दुर्ग जिले में अवैध प्लाटिंग और भूमाफियाओं के खिलाफ लगातार राजस्व और निगम का अमला लगातार कार्यवाही कर रहा हैं। 200 एकड की जमीन पर अभी रोक लगी हुई है। शासन के निर्देशानुसार जो लोग भी अवैध प्लाटिंग के इस गोरखधंधे में शामिल है, उनपर लायसेंस एवं अन्य नियमों के तहत कार्यवाही सुनिश्चित है। ऐसे लोगों पर प्रशासन का अमला अपनी सख्ती से निपटने के लिए तैयार है।

तहसीलदार की रिपोर्ट मिलते ही भूमाफियाओं पर होगी कार्यवाही : एसपी डॉ. पल्लव समस्त थानेदारों को शिकायत मिलने पर कार्यवाही करने दिया हूं निर्देश उधर पुलिस अधीक्षक डॅा. अभिषेक पल्लव ने कहा कि चूंकि अवैध प्लाटिंग और भूमाफियाओं पर कार्यवाही का अधिकार कलेक्टर और तहसीलदार और उनकी सहयोगी एजेंसियों को होता है, उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करते हैं। चूंकि यह सारा मामला जमीन से जुड़ा है, इसमें राजस्व विभाग की रिपोर्ट अधिक मायने रखती है। यदि राजस्व व तहसीलदार अपनी रिपोर्ट में अवैध प्लाटिंग व भूमाफियाओं की गलती होना बताता है तो पुलिस सीधे एफआईआर दर्ज करने से नही चूकेगी। निगम और राजस्व अमले को जब भी अपनी इस कार्यवाही में पुलिस की आवश्यकता होती है तो मैं उन्हें बल देने में देरी नही करता। मेैने समस्त थानेदारों को भूमाफियाओं व अवैध प्लाटिँग में संलिप्ल लोगों की शिकायतों को सुचिबद्ध कर कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया हूं।