एलआईसी की शतरंज प्रतियोगिता में सागर.पद्मावती विजेता बने

Posted On:- 2022-06-29



रायपुर(वीएनएस)।भारतीय जीवन बीमा निगम, रायपुर मंडल की मंडल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 27जून से 28 जून तक पंडरी स्थित मंडल कार्यालय, रायपुर में किया गया। उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में भारतीय जीवन बीमा निगम, मंडल क्रीडा समिति, रायपुर के सचिव गजेंद्र पटेल ने जानकारी दी कि पुरुष वर्ग में दल्लीराजहरा के सागर बघेल एवं महिला वर्ग में भिलाई-1 की श्रीमती ई.व्ही. पद्मावती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम, रायपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंध अशोक ठाकुर थे एवं इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी (कार्मिक) श्री प्रशांत मोहरिल, रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन महासचिव श्री सुरेंद्र शर्मा, प्रथम श्रेणी अधिकारी एसोसिएसन अध्यक्ष श्री धनजय पांडे उपस्थित थे। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं फिडे ऑर्बिटर रवि कुमार थे। इस प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार है

पुरुष वर्ग : प्रथम सागर बघेल (दल्लीराजहरा), द्वितीय - आशीष झा (राजनांदगांव) , तृतीय - एम.पी.एम. बंसोड़ (रायपुर-2) |महिला वर्ग :प्रथम -  ई.व्ही. पद्मावती (भिलाई-1), द्वितीय- चित्रांगिता साहू ( रायपुर-3)। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग में विजेता हुए खिलाडियो का चयन 11 से 12 जुलाई तक शहडोल में आयोजित होने वाली "मध्य क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता" के लिए किया गया है, जिसमे सम्पूर्ण मध्य क्षेत्र (म.प्र. एवं छ.ग.) के 08 मंडल कार्यालय के पुरुष एवं महिला विजेता खिलाड़ी भाग लेंगे। मध्य क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थान प्राप्त खिलाड़ी भारतीय जीवन बीमा निगम की अखिल भारतीय शतरंज प्रतियोगिता में मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगें। धन्यवाद ज्ञापन क्रीड़ा एवं मनोरंजन समिति, रायपुर केगजेंद्र पटेल ने दिया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी श्री विनय बैसवाड़े, सेलेक्शन कमेटी के सदस्य श्री यशवंत शर्मा, संध्या राज, विजय तिरपुडे, मोहन साहू, ललित वर्मा, अगेश्वर साहू एवं अन्य सदस्यगण, खिलाडीगण उपस्थित थे।