कांकेर (वीएनएस)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत 15वें वित्त आयोग से स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स, एम.पी.डब्ल्यू. , जुनियर सेकेट्रीयल अस्सिटेंट व चतुर्थ वर्ग के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए लाइवलीहुड कालेज गोविंदपुर कांकेर में 26 व 27 मई को वाक-इन-इन्टरव्यू रखा गया था, जिसका चयन सूची जारी कर दिया गया है, जिसे मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय कांकेर में चस्पा किया गया है। जिसका अवलोकन किया जा सकता है।