बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर महोबे ने आज डौण्डीलोहारा विकासखंड के ग्राम भीमकन्हार में उल्टी दस्त की शिकायत मिलने पर मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित रूप से कार्यवाही करते हुए स्वास्थ्य विभाग को समुचित उपचार के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर डौण्डीलोहारा विकासखंड के ग्राम भीमकन्हार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला व विकासखंड टीम के अधिकारियों कर्मचारियों की ओर से ग्राम भीमकन्हार पहुंचकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम में उल्टी-दस्त से 07 व्यक्ति प्रभावित हुए हैं, जिसमें से 03 व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार दिया गया जिनकी स्थिति सामान्य है। उनमें से 04 व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा में उपचार दिया गया, जिनमें से 03 व्यक्तियों को मेडिकल कॉलेज राजनांदगॉव रेफर किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सभी ग्रामवासियों को पानी उबालकर पीने, खाद्य पदार्थों को ढककर रखने की सलाह दी गई तथा पीने के पानी में क्लोरीन की गोली का उपयोग करने की सलाह दी गई तथा 07 दिवस तक संस्थाओं के माध्यम से विशेष निगरानी केलिए निर्देशित किया गया।