3 लोगों की बिजली गिरने से हुई मौत

Posted On:- 2022-06-29



जशपुरनगर(वीएनएस)। जशपुर जिले के सन्ना में साप्ताहिक बाजार में बज्रपात की चपेट में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। विधायक विनय भगत ने खबर मिलते हुए तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना पहुंचकर मृतकों को देखा एवं परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। इस अवसर पर जशपुर विधायक ने तत्काल परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत सहायता राशि 4-4 लाख रुपये देने के लिए निर्देशित किया। साथ ही शव वाहन की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जशपुर विधायक विनय भगत ने लगातार हो रहे ऐसी घटनाओं को देखते हुए तड़ित चालक लगाने की बात कही। उन्होंने कहा पाठ व सन्ना क्षेत्र में जिन स्थानों पर मार्केट लगाया जाता है। वहाँ पहले तड़ित चालक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेषकर पाठ क्षेत्रों के हर एक ग्राम पंचायत में तड़ित चालक की मांग मुख्यमंत्री से किया है जिसकी सहमति उन्होंने दी है।