जशपुरनगर (वीएनएस)।कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 4 मामलों में प्रभावित परिजन के लिए आरबीसी 6-4 के तहत् 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें सर्पदंश से फरसाबहार तहसील के ग्राम सुण्डरू निवासी निर्मला बरजो पति विजय बरजो की मृत्यु 2 जुलाई 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वरिस मृतका के पति विजय बरजो हेतु 4 लाख, कांसाबेल तहसील के ग्राम बिहावल निवासी सुषमा पिता सुरेन्द्र राम की मृत्यु 14 अगस्त 2021 को हो जाने पर मृतिक के निकटतम वारिस मृतिका के पिता सुरेन्द्र राम हेतु 4 लाख, सन्ना तहसील के ग्राम लोढ़ेना निवासी भिनसु राम पिता सुखना राम की मृत्यु 27 फरवरी 2018 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी सोहरी हेतु 4 लाख एवं पत्थलगांव तहसील के ग्राम कर्राबेवरा निवासी धनमति पिता माखन राम की मृत्यु 4 अगस्त 2014 को हो जाने पर मृतका के निकटतम वारिस मृतका के पिता माखन राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।