कोविड टीकाकरण के विस्तार के लिए पुन: चलाया जाएगा अभियान

Posted On:- 2022-06-29



दुर्ग (वीएनएस)। 1 जुलाई से 05 जुलाई तक कोविड टीकाकरण के विस्तार करने केलिए जिले में पुन: अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले के समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशि किया है कि टीकाकरण अभियान के इस मुहिम को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जाएं। इस अवसर पर निजी क्लीनिक व नर्सिग होम, महिला बाल विकास के अन्तर्गत समस्त कमर्चारियों, एफएलडब्ल्यू वर्ग के रजिस्टर्ड समस्त मितानिनों, मितानिन समन्वयको एचसीडब्ल्यू वर्ग के छुटे हुए हितग्राहियों को प्रीकाशन डोज भी लगाया जाएगा। बच्चों का टीकाकरण विकासखंड, शहरी व ग्रामीण स्तर पर समस्त स्कूलों के प्राचार्य से संपर्क कर 12 से 14 वर्ष व 15 से 17 आयु वर्ग के बच्चों को शत प्रतिशत टीकाकृत करने कहा गया। चिरायु दल की ओर से स्कूल में भ्रमण कर बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ साथ छुटे हेतु बच्चों को भी टीकाकृत किया जाएगा। टीकाकरण महाअभियान 01 जुलाई से गुरूद्वारा व चर्च में दिन रविवार को सुबह 8:00 बजे से 02:00 बजे तक तथा साई बाबा के मंदिरों में दिन गुरूवार को शाम 3:00 बजे से रात 08:00 बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। विभिन्न स्थलोें पर टीकाकरण के तय किये गये लक्ष्य : प्रत्येक शहरी व ग्रामीण विकासखंड में उपलब्ध एएनएम की ओर से महाअभियान का लक्ष्य, प्रतिदिन लक्ष्य धमधा 1000, प्रतिदिन लक्ष्य पाटन 1300, प्रतिदिन लक्ष्य निकुम 1000, प्रतिदिन लक्ष्य भिलाई शहरी 2000 प्रतिदिन लक्ष्य दुर्ग शहरी 1000, प्रतिदिन लक्ष्य चरोदा शहरी 300 रखा गया है। मानिटरिंग की जिम्मेदारी सेक्टर डॉक्टर अपने क्षेत्र के प्रत्येक समूह का टीकाकरण मानिटरिंग की पूर्ण जिम्मेदारी होगी। इनके साथ साथ बी.पी.एम.सी.पी.एम., बीईटीओ, सुपरवाईजर की भी जिम्मेदारी होगी।