धमतरी (वीएनएस)। धमतरी जनपद के सभी भाजपा समर्थित सदस्यों की एक अनौपचारिक बैठक मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक में जनपद सदस्यों ने छग की कांग्रेस सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की अनदेखी को लेकर अपनी समस्याएं बताई। चुने हुए जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा होने, विकास कार्यों के प्रस्तावों को लगातार लंबित किया जाने से जनप्रतिनिधियों मे निराशा है और जनता मे भी आक्रोश है।
जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने सदस्यों को कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को हरसंभव प्रयास करना चाहिए। जनता को कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों पर अब कोई भरोसा नही रह गया और जनता भाजपा के प्रतिनिधियों की ओर उम्मीद से देख रही है। सदस्यों ने इस पर सहमति जताई और संगठन के कार्यों को लेकर भी अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता दिखाई। बैठक मे मुख्य रूप से जिला महामंत्री कविन्द्र जैन, उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी, कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजाए मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकरए ऋषभ देवांगनए जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, राजू चंद्राकर, अनिल तिवारी, रामाधार साहू, पूणिर्मा बनपेला, जागेश्वरी राकेश साहू, पिंकू जागेंद्र साहू, धनेश्वरी साहू, मानिक साहू, रुपाली ध्रूव, गोपाल साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।