धमतरी (वीएनएस)। धमतरी विकासखंड के ग्राम पंचायत रांवा, तरसींवा, कुरमातराई, गुजरा में छत्तीसगढ़ शासन के महती गोधन न्याय योजना के तहत विभिन्न गौठानों का निरीक्षण प्रियंका ऋषि महोबिया मुख्य कायर्पालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत रांवा में निर्मित गौठान के लिए स्वीकृत 10 वर्मी टैंक को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिये वहीं सामुदायिक बाड़ी की स्वीकृति व गौठान स्थल में मुर्गी शेड निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कर जिला कार्यालय को भेजने के निर्देश दिये।
ग्राम पंचायत तरसींवा में गौठान किनारे नवीन तालाब का प्राक्कलन तैयार करने तथा ग्राम पंचायत कुरमातराई के चारागाह स्थल में मूनगा पौधारोपण प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये गये साथ ही चारागाह के स्वीकृत कार्य को तत्काल पूर्ण कराने मुख्य कायर्पालन अधिकारी जनपद पंचायत धमतरी को निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत गुजरा के चारागाह में मूनगा पौधा रोपण केलिए प्राक्कलन तैयार कर प्रस्ताव जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने निर्देश दिये गये तथा गौठान में निर्मित वर्मी टैंक से वर्मी कम्पोस्ट को निकाल कर छनाई कराने निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान रोहित बोर्झा मुख्य कायर्पालन अधिकारी जनपद पंचायत, लक्ष्मण साहू अतिरिक्त मुख्य कायर्पालन अधिकारी व विभागीय अधिकारी तथा स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही