संयुक्त कर्मचारी संघ रहे हड़ताल, भाजपाईयो ने किया समर्थन

Posted On:- 2022-06-29



  धमतरी (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ कमर्चारी संघ की ओर से आज एक दिवसीय हड़ताल पर रहे जहां धमतरी में भी गांधी मैदान पर छत्तीसगढ़ कमर्चारी अधिकारी फेडरेशन ने धरना दिया। संयुक्त कमर्चारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा अपने 2 सुत्रीय मांगो को लेकर राज्य व्यापी कलम बंद, काम बंद आंदोलन किया जा रहा है, जिसका समर्थन नगर निगम के विपक्षी पाषर्दो की ओर से नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र रोहरा के अगुवाई में आंदोलन स्थल गांधी चौक पहुंचकर किया गया। केन्द्र सरकार की ओर से दिए जा रहे 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता के बराबर राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों को अतिशीघ्र प्रदान करें तथा सांतवे वेतनमान की मांग को लेकर सभी कमर्चारी आंदोलनरत है। उक्त स्थल पर नरेन्द्र रोहरा ने कहा कि सरकार के दो पहिए होते है, जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी, लेकिन शासन के नुमाइंदो की ओर से अपने घोषणा के रूप में कमर्चारियो के साथ सदभावनापूर्वक व्यवहार न किया जाना राज्य के विकास तथा जनता के हित को प्रभावित करता है। इसलिए कर्मचारियों की मांग को अविलंब पूरा जाना किया चाहिए, वहीं नगर निगम के पूर्व सभापति राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की दोनों मांगे जायज है। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी ने कहा कि सरकार यदि कोई नीति बनाती है तथा योजनाओं को जनहित में लाती है, तो उसको धरातल पर कार्य नित करने वाला कोई वर्ग है तो वह है अधिकारी कमर्चारी। प्रत्येक सरकार के मुखिया का राजधर्म है, इस हिसाब से अविलंब कमर्चारियो के मांगो को पूरा करना अतिआवश्यक है।