कृषि मंडियों में भार साधक समितियों की नियुक्ति के आदेश जारी

Posted On:- 2022-06-29



दंतेवाड़ा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की सभी 69 कृषि उपज मंडी समितियों में भार साधक अधिकारियों के स्थान पर भार साधक समितियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। प्रत्येक समिति में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष तथा 5 सदस्यों समेत कुल 07 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। दंतेवाड़ा जिले में अनिल जायसवाल अध्यक्ष, कुमारी अनिता नाग उपाध्यक्ष व सदस्य के रूप में भानु प्रकाश सिंह चौहान, मोहनलाल बुरड़, पजांमी राम मंडावी, महादेव लेकाम, राजू पवार को कृषि उपज समिति मंडी गीदम जिला दंतेवाड़ा के भारसाधक समिति के रूप में नियुक्त किया गया है। संचालक, कृषि विपणन, रायपुर की ओर से इन भार साधक समितियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। भार साधक अधिकारियों के माध्यम से संचालित हो रहे कार्यों का संचालन अब समितियों के माध्यम से होगा।