पौधा तुंहर द्वार योजना तहत नि:शुल्क पौधा वितरण

Posted On:- 2022-06-29



  दंतेवाड़ा (वीएनएस)। दंतेवाड़ा वनमंडल अंतर्गत पौधा तुंहर द्वार योजना दंतेवाड़ा वनमंडल, अंतर्गत पौधा तुंहर द्वार योजना के तहत् पिछले वर्ष के भाँति इस वर्ष भी 01 जुलाई 2022 से नि:शुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्तर पर शासकीय वाहनों के माध्यम से घर पहुंच पौधा प्रदान सेवा प्रारंभ किया जाना है। अपने घर या घर के आस-पास हरियाली लाने के लिए यदि आप पौधों का रोपण करना चाहते है, तो दंतेवाड़ा वनमंडल में फलदार प्रजाति के पौधे उपलब्ध है। दंतेवाड़ा को प्रदूषण से मुक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रदूषण मुक्त दंतेवाड़ा बनाने के लिए इच्छुक हितग्राही, नागरिक दंतेवाड़ा वनमंडल के मोबाईल नम्बर 75870-16130 में फोन व व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर पंजीयन कराकर संबंधित परिक्षेत्र से नि:शुल्क पौधे प्राप्त कर सकते हैं।