कृषि मंडियों में भार साधक समितियों की नियुक्ति के आदेश जारी
Posted On:- 2022-06-29
अब तक भार साधक अधिकारियों के माध्यम से हो रहा था कामकाज का संचालन
राजनांदगांव (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की सभी 69 कृषि उपज मंडी समितियों में भार साधक अधिकारियों के स्थान पर भार साधक समितियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। प्रत्येक समिति में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष तथा 5 सदस्यों समेत कुल 7 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। संचालक कृषि विपणन रायपुर द्वारा इन भार साधक समितियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। भार साधक अधिकारियों के माध्यम से संचालित हो रहे कार्यों का संचालन अब समितियों के माध्यम से होगा।
राजनांदगांव जिला अंतर्गत कृषि उपज मंडी समिति खैरागढ़ की भारसाधक समिति में दशमत जंघेल को अध्यक्ष, महेश साहू को उपाध्यक्ष व प्रकाश जैन, जैतराम कोसरे, रामअवतार नेताम, गिरधारी पाल, तरूण साहू को सदस्य नियुक्त किया गया है। कृषि उपज मंडी समिति डोंगरगढ़ की भारसाधक समिति में मुरली वर्मा को अध्यक्ष, नरेश सिन्हा को उपाध्यक्ष व फिरंगी पटेल, गौकरण कोसले, प्रमोद वैष्णव, रमेश उईके, आशा मंडावी को सदस्य नियुक्त किया गया है। कृषि उपज मंडी समिति गंडई की भारसाधक समिति में संजू चंदेल को अध्यक्ष, जानकी मरावी को उपाध्यक्ष व किशुन मिरचे, फारूख मेमन, शत्रुघन चंदेल, प्रियंका जंघेल, रामानंद साहू को सदस्य नियुक्त किया गया है।
कृषि उपज मंडी समिति बांधाबाजार की भारसाधक समिति में अवध चुरेन्द्र को अध्यक्ष, उदयराम साहू को उपाध्यक्ष व तीरथराम यादव, डरेहा राम मेश्राम, निखिल देशमुख, घसिया राम नाग, मदन कामले को सदस्य नियुक्त किया गया है। कृषि उपज मंडी समिति डोंगरगांव की भारसाधक समिति में गणेश साहू को अध्यक्ष, चमन साहू को उपाध्यक्ष व हेमचंद साहू, विष्णु साहू, टोमन वर्मा, बंशी वर्मा, मुकेश जैन को सदस्य नियुक्त किया गया है। कृषि उपज मंडी समिति राजनांदगांव की भारसाधक समिति में गोवर्धन देशमुख को अध्यक्ष, अजय मारकंडे को उपाध्यक्ष व दुर्गेश द्विवेदी, भागवत वर्मा, तुकज साहू, मीनाक्षी चन्द्राकर, अशोक पंजवानी को सदस्य नियुक्त किया गया है।