रायपुर (वीएनएस)। रायपुर मंडल से चलने वाली गाड़ी संख्या 22867/22868 दुर्ग-निज़ामुद्दीन-दुर्ग हमसफर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस में 2 अतिरिक्त एसी थ्री कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस में 1 से 29 जुलाई तक तथा गाड़ी संख्या 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में 2 से 30 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी।