4 अधिकारियों पर गिरी गाज, मंत्री डहरिया ने दिए कार्रवाई के निर्देश...

Posted On:- 2022-06-29



रायपुर (वीएनएस)। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने नगरीय प्रशासन विभाग के अंतर्गत आने वाले नगरीय निकायों के कार्यों की राज्य स्तरीय समीक्षा के दौरान शासकीय कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर चार अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इनमें सरगुजा संभाग के झगराखण्ड और कोतबा नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिक अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। रायपुर संभाग के अंतर्गत नगर पालिका तिल्दा और नगरी के उप अभियंता को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह दुर्ग संभाग से गंडई और अम्बागढ़ नगरीय निकाय के अभियंता को कारण बताओ नोटिस और छुरिया नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।